ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण
गढ़वा, मई 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सोमवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(ईवीएम) और वोटर वेरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों की भौतिक स्थिति, सुरक्षा मानकों, रख-रखाव तथा रिकॉर्ड संधारण की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर की समग्र व्यवस्था का अवलोकन करते हुए सुरक्षा प्रबंधन, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों एवं अग्निशमन उपकरणों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क, सजग और सक्रिय बने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.