कटिहार, अगस्त 26 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। आगामी चुनावी तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी है। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशों के आलोक में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने संयुक्त रूप से ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: ईवीएम वेयरहाउस की 24 घंटे निगरानी के निर्देश, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी सख्तीसुरक्षा व्यवस्था की जांच निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के हर पहलू की बारीकी से जांच की गई और आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के शत-प्रतिशत अनुपालन का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्न...