ईवीएम-वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग 29 से
गोंडा, सितम्बर 23 -- गोंडा, संवाददाता। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय सक्रिय हो गया है। जिले में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) 29 सितंबर से शुरू होगी। यह प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद झा ने बताया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आवंटित बीईएल मेक एम-3 मॉडल की ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग कराई जानी है। एफएलसी के दौरान मान्यता प्राप्त सभी राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारी अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: शिक्षक निर्वाचन के लिए जिले में 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.