गोंडा, सितम्बर 28 -- गोण्डा, संवाददाता। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की तैयारियों और गुणवत्ता की जांच के लिए छत्तीसगढ़ के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं ईवीएम नोडल अधिकारी पीएस ध्रुव बुधवार यानि 30 सितंबर को गोंडा आएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के 25 सितंबर के पत्र के क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने 26 सितंबर को आदेश जारी किया है। पीएस ध्रुव 30 सितंबर को सुबह नौ बजे जिले में पहुंचेंगे। इस दौरान ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी की तैयारियों, गुणवत्ता और मशीनों के भंडारण से जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। जिलाधिकारी ने उनके दौरे की व्यवस्थाओं के लिए जिला आबकारी अधि...