शिमला, मई 4 -- पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों और रुझानों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईवीएम को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे कोई भी कहीं भी हैक कर सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 2014 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को केवल 20 फीसदी वोट मिलना संभव नहीं था, जिससे संदेह पैदा होता है।बंगाल में थी टीएमसी के खिलाफ नाराजगी हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने करीब 20 साल बाद सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। पार्टी बंगाल में फिर से मजबूत होने की कोशिश कर रही है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं खुद प्रचार के लिए बंगाल गया था। लोगों में तृणमूल कांग...