आगरा, मई 29 -- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। शिफ्टवार ड्यूटी पर सभी पुलिसकर्मी तैनात रहें। जिलाधिकारी शुक्रवार को तहसील सदर स्थित ईवीएम वेयर हाउस तथा फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति में वेयर हाउस में रखी ईवीएम का मासिक निरीक्षण करने पहुंचे थे। जिलाधिकारी ने सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों, सीसीटीवी कंट्रोल रूम व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, दीवार पर वेयर हाउस में अंदर रखी कुल ईवीएम, कंट्रोल यूनिट आदि की संख्या लिखे जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर तैनात पुलिस गार्ड, ड्यूटी शिफ्ट की जानकारी तथा सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी व्यवस्था,...