ईवीएम और वीवीपैट मशीन का प्रशिक्षण दिया
नोएडा, अगस्त 19 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जीबीयू में बुधवार को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मियों को तकनीकी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता में ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी से संबंधित विशेष कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में 21 जनपदों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। मनीष गर्ग ने विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी। साथ ही ईवीएम पर तकनीकी एवं प्रशासनिक सुरक्षा उपायों, एफएलसी की प्रक्रिया और विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनरों की भूमिका के संबंध में बताया। मशीनों के संचालन, रैंडमाइजेशन, कमीशनिंग, मतदान प्रक्रिया, मतगणना तथा मतगणना के बाद की प्रक्रियाओं सहित विभिन्न प्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.