बहराइच, सितम्बर 29 -- बहराइच। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) 29 सितंबर से शुरू हो गई है।कहा कि प्रत्येक चुनाव से पूर्व ईवीएम-वीवीपैट की जांच निर्माता कंपनी बीईएल के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की जाती है। केवल एफएलसी में उत्तीर्ण मशीनें ही चुनाव में उपयोग होती हैं।एफएलसी की प्रक्रिया चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जांच प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक ईवीएम वीवीपैट एफएलसी हॉल, जिला निर्वाचन कार्यालय, कपूरथला, बहराइच में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के इंजीनियरों द्वारा कार्य समाप्ति तक की जाएगी। यह भी पढ़ें- अयोध्या 19 बंद किया गया ई...