ईवीएम और वीपीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण
उन्नाव, अप्रैल 25 -- उन्नाव। जिला निर्वाचन अधिकारी घनश्याम मीणा ने निर्वाचन कार्यालय में पहुंचकर ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार से विधानसभा वार ईवीएम, वीवीपैट के विषय में जानकारी लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। जिला निर्वाचन कार्यालय कक्ष में पहुंच राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की निर्वाचन संबंधी शिकायतों को सुनकर त्वरित निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष कुमार, बसपा से मिथलेश, सपा से छोटेलाल भारती, कांग्रेस से सुरेंद्र कुशवाहा, अजय गौतम, आप से जीत ज्ञानी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.