महाराजगंज, नवम्बर 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भण्डारण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत कलक्ट्रेट परिसर में स्थित वीवीपैट के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। 24 घंटे निगरानी व सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा आदि का अवलोकन किया। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट का रखरखाव भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्ट्रांग रूम में नियमानुसार ही प्रवेश को अनुमन्य करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी की क्रियाशीलता को हर समय सुनिश्चित रखें। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, गार्ड की तैनाती, विद्युत इंतजाम, रोस्टरवार कार्मिकों की ड्यूटी आदि को निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.