औरंगाबाद, दिसम्बर 23 -- क्रिसमस डे के अवसर पर दाउदनगर के पटना मेन कैनाल स्थित सिपहां लॉक के पास ईवा की मजार पर आयोजित होने वाली विशेष प्रार्थना सभा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को लेकर मजार परिसर में साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस आयोजन का नेतृत्व गणेश प्रसाद गुप्ता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केक काटा जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी। सिपहां लॉक पर स्थित ईवा की मजार धीरे-धीरे क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। यहां कई वर्षों से क्रिसमस डे के अवसर पर विशेष आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस आयोजन की शुरुआत दाउदनगर कॉलेज के अवकाशप्राप्त व्याख्याता गणेश प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.