चक्रधरपुर, अप्रैल 15 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के लोकनाथ नगर निवासी अनमोल मुखी के पुत्र साहिल मुखी (27) की जमशेदपुर के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक लोकनाथनगर निवासी साहिल मुखी 10 अप्रैल की शाम को घर से दोस्तों से मिलने के लिए जाने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद काफी समय तक घर नहीं लौटा, इसके बाद परिजन तलाश कर ही रहे थे कि रात्रि करीब दो बजे सूचना मिली कि साहिल मुखी को ईलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में अज्ञात लोगों द्वारा भर्ती कराया गया है। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और उसे ईलाज कराने के लिए रेलवे अस्पताल ले गये, जहां से बेहतर ईलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बुधवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.