ईलाज एवं झाड़ फूंक के नाम पर 6.8 लाख की ठगी
मऊ, मई 17 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मिर्जा जमालपुर निवासिनी महिला से उसके बच्चे की गंभीर बीमारी के इलाज एव झाड़ फूंक के नाम पर करीब ढाई वर्ष पूर्व 6 लाख 8 हजार 515 रुपये की ठगी करने के मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने मसीना निवासी दो जालसाजों पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा.केपी सिंह के आदेश के बाद धोखाधड़ी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली अन्तर्गत नगर क्षेत्र के मिर्जा जमालपुर निवासिनी महिला उर्मिला सोनकर पत्नी अकलू सोनकर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा.केपी सिंह की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए बताया कि उसके लड़के रामअवतार सोनकर को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारी है। कई जगह दवा इलाज कराने के बाद भी कोई आराम नहीं मिला। इसी बीच करीब ढाई वर्ष पूर्व अक्तूबर 2023 मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.