वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी। इरी-आइसार्क के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह और पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. एके सिंह को धान अनुसंधान तथा टिकाऊ धान उत्पादन को बढ़ावा देने पर फेडरेशन ऑफ सीड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एफएसआईआई) ने सम्मानित किया है। दिल्ली के नास कॉम्प्लेक्स में 'टिकाऊ एवं लाभकारी धान उत्पादन के लिए धान की सीधी बुआई तकनीक' विषयक सम्मेलन में यह सम्मान दिया गया है। सम्मेलन में पीपीवीएफआरए अध्यक्ष, पूर्व सचिव एवं महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्र, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के आयुक्त डॉ. पीके सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार, अजय राणा, राजवीर राठी सहित देशभर से वैज्ञानिक पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...