फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 17 -- कायमगंज, संवाददाता। मायके आई एक महिला का जेवरों से भरा बैग ई-रिक्शा में छूट गया। बैग में सोने-चांदी के आभूषण रखे थे। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बैग को खोज लिया और महिला को सौंप दिया। जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज के तिर्वा रोड निवासी गीता देवी कौशल मंगलवार शाम अपने पति सुखदेव कौशल और पुत्री के साथ ट्रेन से मायके आने के लिए कायमगंज रेलवे स्टेशन उतरी थी। उतरने के बाद वह ई-रिक्शा से नोनियमगंज पहुंचीं। नोनियमगंज पहुंचकर गीता देवी घर चली गईं, लेकिन उनका एक बैग ई-रिक्शा में ही छूट गया। कुछ देर बाद बैग की याद आने पर उन्होंने खोजबीन की। इसके बाद गीता देवी ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला को आपबीती बताई। महिला ने बताया कि बैग में सोने की चेन, कान के झुमके, एक अंगूठी तथा भती...