पीलीभीत, फरवरी 27 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के पवन विहार कॉलोनी निवासी बाबूराम पुत्र ओमप्रकाश ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी पत्नी सत्यवती 10 फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे अपनी सहेली सरिता देवी पत्नी ओमप्रकाश निवासी पवन विहार कॉलोनी के साथ बाजार जाने के लिए ई-रिक्शा पर सवार हुई थी। ईरिक्शा चालक ने गोहानिया रेलवे फाटक शराब भट्टी के पास तेजी और लापरवाही से चलाते हुए ई रिक्शा को आगे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा पलट गया। हादसे में वह और उसकी सहेली सरिता घायल हो गए। उनका शहर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने ई रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...