नई दिल्ली, मार्च 27 -- अमेरिका-ईरान जंग के कारण पैदा हुए ईंधन और ऊर्जा संकट का असर अब भारत के शिक्षण संस्थानों पर भी दिख रहा है। दिल्ली के इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट(IARI), जिसे 'पूसा संस्थान' के नाम से भी जाना जाता है, ने अपने लगभग 2,200 छात्रों को कैंपस छोड़कर घर वापस जाने के लिए कहा है। संस्थान ने साफ किया है कि हॉस्टल मेस चलाने में आ रही दिक्कतों और ऊर्जा संकट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। संस्थान के सीनियर रजिस्ट्रार सुरेश कुमार की तरफ से जारी किए गए 25 मार्च के नोटिस के मुताबिक, अंडरग्रेजुएट के सभी बैच, मास्टर्स फर्स्ट ईयर और पीएचडी फर्स्ट ईयर के छात्रों की क्लास 6 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन मोड में संचालित की जाएंगी। यह फैसला छात्र प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श और आंतरिक समीक्षा के बाद लिया गया है। यह भी पढ़ें- ईरान संक...