बाराबंकी, मार्च 6 -- इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों का असर गुरुवार को कस्बे के पेट्रोल पंपों पर देखने को मिला। बाराबंकी और लखीमपुर खीरी में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की आशंका के चलते लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़ी। कई लोग अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराने के साथ ही जेरीकैन और ड्रमों में भी ईंधन भरवाने पहुंच गए। इस दौरान पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।अफवाहों पर न दें ध्यान- डीएम बाराबंकी के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.