हवाना, अप्रैल 27 -- अमेरिका द्वारा ईरान पर थोपे गए युद्ध के चलते दुनिया के कई देश परेशान हैं। ट्रंप के मनमाने रवैये का खामियाजा दुनिया की बड़ी आबादी भुगत रही है। कुछ ऐसा ही हाल क्यूबा का भी है। पिछले कुछ महीनों से ट्रंप क्यूबा को लगातार धमकियां दे रहे हैं। वैसे तो क्यूबा कभी भी अमेरिका का मित्र राष्ट्र नहीं रहा। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के शासन में उसकी मुसीबतें ज्यादा बढ़ गई हैं। हाल-फिलहाल वेनेजुएला पर कब्जे के बाद ट्रंप फिर से क्यूबा पर शिकंजा कसने में जुटे हैं। ट्रंप ने क्यूबा के लिए तमाम मदद बंद कर रखी है। नतीजा यह है कि वहां पर बिजली, पानी और खाने की बेसिक जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं। ट्रंप ने बताया अमेरिकी सुरक्षा के लिए खतराअसल में ट्रंप ने क्यूबा को अमेरिकी सुरक्षा के लिए खतरा बता रखा है। इसके साथ ही उसके ऊपर तमाम तरह के प्रतिब...