शामली, मार्च 1 -- इजराइल-ईरान के बीच बने युद्ध जैसे हालातों के बीच दुबई में काम कर रहे कैराना के युवकों को लेकर उनके परिजन चिंतित नजर आ रहे हैं। परिवार के लोग लगातार संपर्क कर उनकी कुशलता की जानकारी ले रहे हैं और सलामती की दुआ कर रहे हैं। नगर के मोहल्ला आलकलां निवासी दीपक उर्फ अन्नू करीब चार वर्ष पूर्व दुबई गया था, जहां वह जिम ट्रेनर के रूप में कार्य कर रहा है। उसके परिजन दादी उषा, पिता आजाद चौहान और माता मितलेश बेटे को लेकर चिंतित हैं और उसकी कुशलता की कामना कर रहे हैं। इसी मोहल्ले के रहने वाले विशाल चौहान वर्ष 2023 में दुबई स्थित एक टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी में नौकरी करने गया था। वह कुछ दिन पहले अवकाश पर घर आया हुआ था और गत 11 फरवरी को दोबारा दुबई लौट गया। विशाल के बड़े भाई राहुल चौहान ने बताया कि उनकी भाई से बात हुई है। वह वहां सुरक्षित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.