नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि ईरान के साथ प्रत्यक्ष शांति वार्ता पाकिस्तान में बहुत जल्द आयोजित होने वाली है। न्यूयॉर्क पोस्ट से विशेष बातचीत में ट्रंप ने उम्मीद जताई कि यह मुलाकात शीघ्र ही होगी, हालांकि सुरक्षा कारणों से उपराष्ट्रपति जेडी वैंस की भागीदारी पर सवाल उठाया है। ट्रंप ने कहा कि यह बहुत जल्द होने वाला है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर इस वार्ता में शामिल होंगे। जेडी वैंस भी जा सकते हैं, लेकिन सुरक्षा मुद्दों को देखते हुए फैसला अभी लंबित है। यह बयान वाशिंगटन और तेहरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते पर सहमति बनने के महज एक दिन बाद आया है।लेबनान युद्धविराम समझौते में शामिल नहीं ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि लेबनान को ईरान के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.