नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- US-Iran Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को तबाह करने की धमकी देने के बाद अब सीजफायर का ऐलान कर दिया है। इस युद्धविराम के तहत अमेरिका ईरान पर अपने हमले रोक देगा। वहीं दूसरी तरफ ईरान ने कहा है कि उसने दो हफ्ते के लिए सीजफायर पर सहमति जरूर जताई है, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में युद्धविराम को लेकर अब भी संशय बना हुआ है। इस बीच सीजफायर के ऐलान के बाद डोनाल्ड ट्रंप घर में ही घिर गए हैं। उनके समर्थकों ने खुलकर ट्रंप के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। रिपब्लिकन पार्टी आपस में भी बंट गई है। बुधवार को ट्रंप की नीतियों की बड़ी समर्थक रहीं लारा लूमर ने कहा कि इस युद्धविराम से अमेरिका के लिए जीत जैसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से अमेरिका को कुछ हासिल नहीं हुआ और ईरान के लोग जश्न मना रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.