नई दिल्ली, मार्च 31 -- ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को जारी रखने के लिए अमेरिका अब अरब देशों से खर्च मांगने की तैयारी में है। हालांकि, इसे लेकर अमेरिका ने कोई प्लान साझा नहीं किया है, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐसे विचार रखते हैं। 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध को एक महीने से ज्यादा का समय बीत गया है। वहीं, ईरान ने अमेरिका की तरफ से मध्यस्थों के जरिए भेजे प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है। वाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका खर्च के लिए अरब देशों का रुख कर सकता है। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान लेविट से पूछा गया कि क्या अरब देश युद्ध के खर्च में मदद के लिए आगे आएंगे। इसपर लेविट ने कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप से पहले कुछ नहीं कहेंगी लेकिन राष्ट्रपति ऐसा विचार रखते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि राष्ट्रपति उन्हें ऐसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.