बागपत, अप्रैल 21 -- बड़ौत। ईरान से सकुशल वतन लौटने पर कैप्टन विजय कुमार का जोरदार स्वागत किया गया। कैप्टन ने बागपत सांसद डा. राजकुमार सांगवान का आभार व्यक्त किया। 8 दिसंबर 2025 को तेल टैंकर 'वैलेंट रोजर' के चालक दल के 16 भारतीय नागरिकों को यूएई के फुजैरा बंदरगाह के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में ईरानी नौसेना ने हिरासत में ले लिया था। उन्हें ईरान के बंदरगाह अब्बास ले जाकर नजरबंद कर दिया था। बंधकों में शामली जिले के भैंसवाल गांव निवासी कैप्टन विजय कुमार भी शामिल थे। इसकी सूचना मिलने के बाद से नाविकों के परिजन चिंतित थे। बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर 16 भारतीय नाविकों की रिहाई को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग की थी। विदेश मंत्रालय के हस्पक्षेप के बाद सभी को बंधन मुक्त कर दिया गया।मंगलवार को नगर के चौधरी चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.