नई दिल्ली, जून 8 -- पश्चिम एशिया में एक बार फिर जंग भड़क उठी है। सोमवार को ईरान और इजरायल ने एक दूसरे पर नए सिरे से हमले शुरू कर दिए हैं। इसके बाद अब भारत ने क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को सतर्क कर दिया है। भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है और भारतीयों को जल्द से जल्द ईरान से बाहर निकलने की सलाह दी है। सरकार ने भारतीयों से ईरान की यात्रा न करने की भी अपील की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में सभी भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने को कहा गया है। दूतावास ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, "क्षेत्र में हालिया घटनाक्रमों और बिगड़ते हालातों को देखते हुए, दूतावास सभी भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा से पूरी तरह बचने की सलाह को दोहराता है। इसके अलावा, जो भारतीय नागरिक फिलहाल ईरान में हैं, उन्हें भ...