वॉशिंगटन, मार्च 26 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मई में चीन दौरे पर जाने की तैयारी में हैं। वह बीजिंग में 14 और 15 मई को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात करेंगे। बीते 8 सालों में यह अमेरिकी राष्ट्रपति का पहला चीन दौरा होगा। इससे पहले भी कई बार अमेरिकी राष्ट्रपति के चीन दौरे की योजना बनी थी, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ सकी। इसके चलते दुनिया की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के बीच रिश्तों को लेकर कयास लगने लगे थे। वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लिविट ने इस दौरे की जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि इसी साल के अंत तक किसी समय शी जिनपिंग भी अमेरिका के दौरे पर आएंगे। डोनाल्ड ट्रंप को इसी महीने यानी मार्च में ही चीन जाना था, लेकिन ईरान में जंग होने के चलते उन्होंने वॉशिंगटन में रहने को ही प्राथमिकता दी। इस पूरी जंग की निगरानी डोनाल्ड ट्रंप क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.