नई दिल्ली, मार्च 25 -- समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव का कहना है कि सरकार ने ईरान के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, वह गलत था। इसी के चलते देश को एलपीजी का संकट झेलना पड़ रहा है और लोगों को महीने भर की बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान हमारा दशकों से मित्र रहा है और उसके साथ अच्छे संबंध रहे हैं। फिर भी सरकार ने कोई स्टैंड नहीं लिया और इसी के कारण देश में एलपीजी की सप्लाई में कमी देखी जा रही है। उन्होंने संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। डिंपल यादव ने कहा, 'ईरान हमारा हमेशा से और दशकों से मित्र रहा है। ईरान के साथ जो व्यवहार रहा है, उसी के कारण हमें एलपीजी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। महीने भर की बुकिंग के बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा है। अब सर्वदलीय बैठक में हम देखेंगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.