नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से रविवार को बात की और उनसे पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा की। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्री ने कॉल पर हुई बातचीत की ज्यादा जानकारी नहीं दी। यह चर्चा ऐसे समय पर हुई है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे का समय दिया है।क्या हुई बात विदेश मंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से भी फोन पर बातचीत की। ऐसा समझा जाता है कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर इस संघर्ष के असर के मुद्दे पर प्रमुखता से बातचीत की गई। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर विस्तार से जानकारी दिए बिना कहा, 'ईरान के विदेश मंत्री अराघची का फोन आया। मौजूदा स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.