वाशिंगटन, अगस्त 17 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ओमान को होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के साथ चल रही बातचीत में किसी भी तरह की रुकावट डालने के खिलाफ खुली चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा कि अगर मस्कट ने दखलअंदाजी की तो अमेरिका ओमान पर बम बरसाएगा। फॉक्स न्यूज के पत्रकार ट्रे यिंगस्ट से खास बातचीत में ट्रंप ने यह धमकी दी। यिंगस्ट ने ट्रंप से होर्मुज पर नियंत्रण को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही पैरेलल बातचीत के बारे में पूछा था। ट्रंप ने जवाब में सीधा कहा कि अगर ओमान रास्ते में आता है, तो हम उन पर बम गिरा देंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका इस मामले में किसी समझौते पर पहुंचने की कोई जल्दी नहीं दिखा रहा है।ट्रंप ने कन्फर्म किया बैकचैनल बातचीत बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुष्टि की कि अमेरिका और ईरान के...