नई दिल्ली, मार्च 20 -- ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने का सिलसिला जारी है। इन लोगों को ईरान के पड़ोसी देशों के जमीनी रास्तों से निकाला जाता है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। इसमें यह भी कहा गया है कि इस अभियान में भारतीय मिशनों ने भी मदद की है। अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहाकि पिछले अपडेट के बाद से ईरान से आर्मेनिया और अजरबैजान के माध्यम से बाहर जाने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ गई है। बढ़ रही संख्यारणधीर ने कहाकि जैसा कि मैंने पहले बताया, ईरान में फंसे भारतीय आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते देश लौट रहे हैं। इसमें मैंने कल जो संख्या बताई थी, उसमें इजाफा हुआ है। अब 913 भारतीय नागरिक दूतावास की मदद से ईरान से आर्मेनिया और अजरबैजान की सीमा पार कर चुके हैं।...