नई दिल्ली, मार्च 2 -- राजधानी स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के गेट संख्या 18 के बाहर सोमवार को कुछ छात्रों और ईरान समर्थकों ने नारेबाजी की। मौके पर एकत्र लोगों ने शिया-सुन्नी भाई-भाई के नारे लगाए। इफ्तार के बाद लोग जामिया के पास जाने वाली सड़क के बाहर एकत्रित हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम को विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों का एक समूह इकट्ठा हुआ, जिसने ईरान के समर्थन में अपनी एकजुटता जताई। नारेबाजी शांतिपूर्ण तरीके से की गई और प्रदर्शनकारियों ने समुदायों के बीच भाईचारे और एकता पर जोर दिया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्थिति नियंत्रण में रही और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कुछ समय बाद प्रदर्शनकारी वहां से शांतिपूर्वक चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.