नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के साथ 28 फरवरी को शुरू हुआ अमेरिका-ईरान युद्ध अब 40 दिनों के बाद युद्ध विराम पर पहुंच गया है। मंगलवार की रात दोनों पक्षों की मौजूदगी और अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों की कोशिश के बाद आखिरकार अमेरिका और ईरान के बीच 10 दिनों के लिए अस्थाई युद्ध विराम पर सहमति बन गई है। ईरान के शत्रु देश इजरायल ने भी ईरान के साथ संघर्षविराम पर सहमति जताई है, लेकिन इजरायली रक्षा बल (IDF) ने यह भी कहा है कि वह लेबनान में अपना सैन्य अभियान जारी रखेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन के समयानुसार शाम 06:32 बजे (भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 4:02 बजे) अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि वह ईरान पर नियोजित सैन्य हमलों को दो सप्ताह की अवधि के लिए स्थगित कर देंग...