नई दिल्ली, मार्च 24 -- पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा करने के लिए केंद्र सरकार ने बुधवार (25 मार्च) को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि यह बैठक बुधवार शाम पांच बजे बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं और विदेश मंत्री एस जयशंकर के भी इसमें मौजूद रहने की उम्मीद है। इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि वह सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि उनका केरल में एक कार्यक्रम पहले तय है। नेता विपक्ष ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा जरूरी है, लेकिन सरकार पहले ही गंभीर गलती कर चुकी है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि व्यवस्था का ढांचा ही कमजोर कर दिया गया है, जिसे सुधारने में काफी समय लगेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्र निर्णय लेने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.