नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- Iran war News Latest Update: पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट को समाप्त करने की कवायद में पाकिस्तान इस वक्त वैश्विक केंद्र में बना हुआ है। पाकिस्तानी सरकार के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने और अमेरिका के साथ समझौते पर पक्ष रखने इस्लामाबाद पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री ने शनिवार को फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की। इस हाई प्रोफाइल मुलाकात की जानकारी ईरानी दूतावास द्वारा फोटो जारी करके दी गई। पाकिस्तान स्थिति ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक छोटा वीडियो जारी किया। इसमें ईरान के उपविदेश मंत्री, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और पाकिस्तान में राजदूत मौजूद थे। पाकिस्तान की तरफ से मोहसिन नकवी नजर आए। इस वीडियो में अराघची और मुनीर नजर नहीं आए। लेकिन इसके कैप्शन में लिखा था कि 'अराघची ने मुनीर से मुलाकात की।' यह भी पढ़ें- ...