नई दिल्ली, मार्च 22 -- पश्चिम एशिया का संकट अब इस युद्ध में शामिल देशों के आगे भी बढ़ता जा रहा है। ईरान ने पलटवार कर सऊदी अरब समेत तमाम खाड़ी देशों को निशाना बनाया था। अब ऐसी स्थिति में सऊदी अरब मदद के लिए पाकिस्तान की ओर देख रहा है। वर्ष 2025 में पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच में एक रक्षा समझौता हुआ था, जिसके तहत पाक या सऊदी अरब में से किसी भी एक देश पर हमला होता है, तो यह दोनों देशों के ऊपर हमला माना जाएगा। अब जबकि ईरान सऊदी अरब पर हमला कर रहा है, तो सऊदी अरब की तरफ से ऐसे संकेत सामने आए हैं कि वह इस्लामाबाद से इस मुद्दे पर कार्रवाई की उम्मीद करता है। कनाडा टीवी पर प्रसारित एक इंटरव्यू में सऊदी सरकार के करीबी ने कहा कि उनके देश का पाकिस्तान के साथ रक्षा समझौता है, जो कि सऊदी अरब को परमाणु शक्ति की सहायता उपलब्ध कराता है। सऊदी अरब में कुछ...