नई दिल्ली, मई 2 -- ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिका के उसके यूरोपियन सहयोगियों के साथ भी संबंध खराब होने लगे हैं। इसी बीच अमेरिका ने जर्मनी से अपने 5 हजार सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है। बता दें कि अभी गुरुवार को ही डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अपने "टूटे हुए देश" पर ध्यान दें और ईरान युद्ध के बारे में सोचने में समय बर्बाद न करें।जर्मनी के चांसलर और ट्रंप में बयानबाजी ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मर्ज को "रूस-यूक्रेन को युद्ध समाप्त कराने" और "अपने टूटे हुए देश को ठीक करने (खास तौर पर आव्रजन और ऊर्जा के मामले में)" पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए तथा ईरान युद्ध के बारे में सोचने में कम समय खर्च करना चाहिए। इससे पहले बुधवार को ट्रंप ने धमकी दी थी कि अमेरिका जर...