नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- पश्चिम एशिया में फिर तनाव की स्थिति बन गई है। पाकिस्तान में हुई शांति-वार्ता विफल रही है और अब दोनों पक्षों के बीच कड़वाहट साफ तौर पर दिखाई दे रही है। हालांकि, चौथे दिन का सीजफायर जारी है, लेकिन जिस तरह का अविश्वास का माहौल बना है, वह पूरी दुनिया को डराने वाला है। ईरान युद्ध की समस्या का हल आसानी से दिखाई नहीं दे रहा है। अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस की अगुवाई में अमेरिकी पक्ष ने ईरान पर विश्वास बहाली की शर्तें रखीं, पर ईरान ने इन शर्तों को अनुचित बताते हुए ठुकरा दिया। दोनों पक्षों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने, सुरक्षा गारंटी और युद्ध समाप्ति के मुद्दों पर लंबी बहस की, लेकिन कोई भी पक्ष दूसरे के प्रस्तावों पर सहमत न हो सका, जिससे वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई। शांति-वार्ता का विफल होना वैश्विक शक्ति संतुलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.