नई दिल्ली, मार्च 31 -- अमेरिकी रक्षा मंत्री (यूएस डिफेंस सेक्रेटरी) पीट हेगसेथ के एक ब्रोकर ने दिग्गज डिफेंस कंपनियों में बड़ा निवेश करने की कोशिश की थी। ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले से कुछ हफ्तों पहले ब्रोकर इन कंपनियों पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी में था। इस मामले की जानकारी रखने वाले 3 लोगों का हवाला देते हुए यह बात फाइनेंशियल टाइम्स (FT) ने अपनी एक रिपोर्ट में कही है। हेगसेथ के ब्रोकर ने ब्लैकरॉक से किया था संपर्कपेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा है कि यह रिपोर्ट पूरी तरह से गलत और मनगढ़ंत है। उन्होंने इस रिपोर्ट को हटाने की मांग की है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि मॉर्गन स्टैनली में अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के ब्रोकर ने फरवरी में ब्लैकरॉक से संपर्क किया था। ...