नई दिल्ली, मार्च 25 -- ईरान युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे कई देशों में ऊर्जा संकट गहरा गया है। ईंधन आपूर्ति बाधित होने और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे व्यापक असर को देखते हुए फिलीपींस ने राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने मंगलवार देर रात कार्यकारी आदेश जारी कर यह ऐलान किया। सरकार के मुताबिक, ईंधन आपूर्ति में भारी कमी का खतरा मंडरा रहा है। राष्ट्रपति मार्कोस ने कहा कि ऊर्जा आपूर्ति की स्थिरता बनाए रखना, आर्थिक गतिविधियों को जारी रखना और जरूरी सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है। बुधवार को टेलीविजन संबोधन में मार्कोस ने बताया कि यह आदेश एहतियाती कदम के रूप में उठाया गया है, ताकि सरकार को ऊर्जा आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध हो...