नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। ईरान युद्ध के कारण कई देशों में ईंधन संकट उत्पन्न हो गए हैं। इस संकट से निपटने के लिए सभी देश अलग-अलग उपाय कर रहे हैं। इस बीच नेपाली सरकार ने सरकारी कार्यालयों के लिए दो दिवसीय साप्ताहिक अवकाश लागू करने का फैसला किया है। सरकारी अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों की कमी के मद्देनजर अब सरकारी दफ्तर शनिवार और रविवार, दोनों दिन बंद रहेंगे। पहले केवल शनिवार को साप्ताहिक छुट्टी होती थी। नए व्यवस्था के तहत कार्यालयों का समय भी बढ़ा दिया गया है। अब सरकारी कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे, जबकि पहले सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का समय था। इससे कार्य दिवसों में कमी की भरपाई की जाएगी। सरकारी प्रवक्ता सस्मिता पोखरेल ने कहा कि पेट्रोलियम आपूर्ति में व्यवधान के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.