पूर्णिया, मार्च 5 -- Petrol Diesel Crisis: ईरान और मध्य-पूर्व में छिड़े युद्ध की वजह से पेट्रोलियम उत्पादों पर संकट की आशंका के बीच बिहार के पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ने लगी है। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की अफवाह से लोग गाड़ियों की टंकी फुल कराने के साथ ही ड्रम और डिब्बों में तेल भरकर ले जा रहे हैं। पूर्णिया शहर से लेकर जिले के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल पंप पर गुरुवार को वाहनों की लंबी कतार लग गई। बेगूसराय में भी लोग तेल का स्टॉक करने में जुट गए हैं। पूर्णिया के विभिन्न पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए गुरुवार को जद्दोजहद देखी गई। तेल लेने आए वाहन चालकों की पंप कर्मियों के साथ गरमागरमी भी हुई। पूर्णिया पूर्व प्रखंड सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ लग गई। कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.