नई दिल्ली, मार्च 12 -- पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच भारत में घरेलू रसोई गैस एलपीजी की किल्लत की खबरें आ रही हैं। इन खबरों और जनता के सवालों का जवाब गुरुवार को सरकार की तरफ से दिया गया। सरकार ने बताया कि देश में एलपीजी की उपलब्धता संतोषजनक रूप से बनी हुई है, किसी भी आपात स्थिति के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने राज्यों को 40,000 किलोलीटर कैरोसीन उपलब्ध करवाया है। मंत्रालय की तरफ से संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हुई है, लेकिन भारत में ईंधन की उपलब्धता फिलहाल सामान्य हैं। गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोगों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "घबराहट की वजह से गैस बुकिंग में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। हम नागरिकों से अपील करते हैं कि पैनिक बुकिंग से बचें और इस वैश्विक...