नई दिल्ली, मार्च 18 -- विवेक काटजू,पूर्व राजनयिक विश्व के राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में अभी यही सवाल सबकी जुबान पर है कि ईरान युद्ध कब तक चलेगा और इसका अंजाम क्या होगा? ये दोनों सवाल जटिल हैं और इनके जवाब अभी ठीक-ठीक नहीं दिए जा सकते। अब तक न तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोई संकेत दिए हैं कि वह युद्ध कब और किन शर्तों पर खत्म करेंगे, और न ही युद्ध का आखिरी अंजाम परदे के सामने नजर आ रहा है। हां, एक निष्कर्ष, जो हमारे क्षेत्र के साथ-साथ पूरी दुनिया को परेशान कर रहा है, वह ऊर्जा से जुड़ा है। ईरान ने होर्मुज जलमार्ग पर इतना नियंत्रण बना लिया है कि उसकी इच्छा के बगैर यहां से कोई समुद्री जहाज पार नहीं कर पा रहा। वहीं, ईरान द्वारा खाड़ी में गैस के उत्पादन-केंद्रों को निशाना बनाए जाने के कारण कतर जैसे देश ने अपनी उत्पादन इकाइयों को बंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.