नई दिल्ली, जुलाई 13 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। देर से ही सही ईरान युद्ध में रूस की एंट्री हो गई है। ईरान-अमेरिका के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने अपने प्रलयकारी विमान को तेहरान भेज दिया है। रूस ने ईरान को अपना सबसे सुरक्षित एयरबोर्न कमांड एयरक्राफ्ट भेज दिया है। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर एलीट Tu-214PU विमान तेहरान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टुपोलेव डिजाइन ब्यूरो का यह खास वेरिएंट सामान्य यात्री विमान Tu-214 का संशोधित रूप है, जो रूस के लिए उड़ता हुआ कमांड पोस्ट का काम करता है। मॉस्को-तेहरान के बीच इस तैनाती को क्रेमलिन द्वारा ईरान को मजबूत समर्थन का संकेत माना जा रहा है।Tu-214PU की खासियतें Tu-214PU रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के लिए उड़ता हुआ मोबाइ...