नई दिल्ली, मार्च 23 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान ने खुद को अमेरिका और इजरायल के खिलाफ ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए प्रमुख मध्यस्थ के तौर पर पेश करने की कोशिश की है। यूं कहें तो वह अपने आप को 'चौधरी' मान लिया है या मनाने की कोशिश कर रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की। यह जानकारी उन दो लोगों के हवाले से दी गई है, जिन्हें इस फोन कॉल की जानकारी थी। हालांकि, इस बातचीत की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक, इस कॉल में ईरान-इजरायल संघर्ष को लेकर चर्चा हुई, जिसमें पाकिस्तान ने युद्धविराम और तनाव कम करने में मध्यस्थता की भू...