नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्र के नाम संबोधन से ठीक पहले विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ चल रहे युद्ध में अपना अंतिम लक्ष्य साफ तौर पर देख सकता है। फॉक्स न्यूज चैनल के कार्यक्रम 'हनिटी' में बात करते हुए रुबियो ने साफ-साफ कहा कि हमें फिनिश लाइन दिख रही है। यह आज नहीं है, कल नहीं है, लेकिन यह आ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका अपने निर्धारित लक्ष्यों को समय से पहले या सही समय पर हासिल कर रहा है। इस दौरान रुबियो ने यह भी बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच संदेशों का आदान-प्रदान जारी है तथा दोनों पक्षों के बीच सीधी मुलाकात की संभावना जल्द बन सकती है। हालांकि, उन्होंने सटीक समयसीमा बताने से इनकार कर दिया। मार्को रुबियो का यह बयान ऐसे समय आया है जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.