नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- कंगाली में आटा गीला। यह कहावत मानो पाकिस्तान के लिए ही बनी है। कर्ज के बोझ तले दबा पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। अब ईरान युद्ध ने पाकिस्तान को ऐसी चोट दी है, जिससे पार पाने में उसकी हालत पतली होती जा रही है। अब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूरी दुनिया के सामने अपनी स्थिति कबूल ली है और खुद माना है कि ईरान में छिड़े युद्ध की वजह से देश की अर्थव्यवस्था की लंका लगी हुई है। दरअसल शहबाज शरीफ ने बुधवार को एक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में पाकिस्तान ने जो कुछ भी आर्थिक तरक्की की थी, अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग ने उस पर पानी फेर दिया है। शहबाज शरीफ ने आगे कहा कि देश में तेल का खर्चा भी दोगुने से ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने कहा, ''युद्ध से पहले साप्ताहिक तेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.