मंगलौर (हरिद्वार), मार्च 4 -- ईरान के सुप्रीम लीडर नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय में शोक है। भारत में भी मुस्लिम समुदाय प्रदर्शन और मातम कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इस बीच हरिद्वार जिले के मंगलौर में पुलिस ने बिना अनुमति किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन और मातम कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। इमामबाड़ों पर पुलिस का पहला कड़ा कर दिया गया है। चेतावनी दी है कि भड़काऊ पोस्ट औ अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा किया जाएगा। अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान में बमबारी के बाद से क्षेत्र में लगातार विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। अब पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था के लिहाज से सख्ती कर रहा है। पुलिस प्रशासन ने उन व्यक्तियों और समूहों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए हैं, जो विरोध प्रदर्शन या शोक सभाओं की योजना बना रहे हैं। कहा है कि बिना प्रशासन...