नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- बीते दिनों ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद क्षेत्रीय समीकरण भी बदलने लगे हैं। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि इस युद्ध के बीच इजराइल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के करीब आ रहा है। इस रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से निपटने के लिए अपना ताकतवर आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम UAE में तैनात किया है। यह जानकारी अमेरिकी न्यूज आउटलेट Axios की एक रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट में दो इजराइली अधिकारियों और एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया गया कि इजरायल ने UAE को बढ़ते खतरों से निपटने के लिए अपनी वायु रक्षा प्रणाली दी। वहीं इजराइल ने इस सिस्टम के साथ उसे चलाने के लिए कुछ सैनिक भी भेजे हैं। बताया गया है कि यह तैनाती युद्ध के शुरुआती दौर में ही की गई थी। यह भी पढ़ें- ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.