नई दिल्ली, मार्च 11 -- मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और जंग के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब को हरसंभव सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान सऊदी अरब के समर्थन में खड़ा होगा। ब्लूमबर्ग टीवी से बात करते हुए जैदी ने कहा कि चाहे हालात जैसे भी हों, पाकिस्तान सऊदी अरब की मदद के लिए तैयार रहेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच पिछले साल सितंबर में हुए रक्षा समझौते से पहले भी दोनों देश हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सबसे बड़ा सवाल यह है कि पाकिस्तान क्या कदम उठा रहा है, ताकि हालात इतने न बिगड़े कि उसके किसी करीबी सहयोगी को ऐसे संघर्ष में शामिल होना पड़े जिससे क्षेत्रीय स्थिरता और समृद्धि को नुकसान हो सकता है। दरअसल, अमेरिका और...